
टीवी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, बेलसंड की सभी 9 पंचायतों को टीवी मुक्त करने पर सम्मान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली से ‘टीवी मुक्त भारत जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीम का शुभारंभ हाइब्रिड मोड में किया गया। कार्यक्रम से सीतामढ़ी जिले के पदाधिकारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, माय भारत वॉलिंटियर एवं एनसीसी कैडेट वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी ने वर्ष 2025 में बेलसंड प्रखंड की सभी 9 पंचायतों को टीवी मुक्त किए जाने के लिए वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक श्रीमती सुधा कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी माय भारत वॉलिंटियर एवं एनसीसी कैडेट से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से समाज को यक्ष्मा (टीबी) मुक्त बनाने के अभियान को और मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला युवा अधिकारी, एनसीसी कमांडेंट, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, डीपीसी एवं वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
