मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया गया।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पटना बिहार
पटना में आज दिनांक 08.10.2026 को बापू सभागार, गाँधी मैदान पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यकम किया गया। जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढ़ी के पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के लाभुकों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु लगभग 132 लाभुकों को यस के माध्यम से बापू सभागार, गाँधी मैदान पटना भेजा गया।
बापू सभागार, गाँधी मैदान पटना में माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के कर कमलो द्वारा विडियों कॉनफेसिंग के माध्यम से सभी जिला एम०एस०एम०ई० केन्द्र का विधिवत शुभारंभ उद्द्घाटन किया गया एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के स्वीकृत राशि का लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक वितरीत किया गया।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उद्देश्य राज्य के युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापित करने हेतु वितीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना तथा रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।
एम०एस०एम०ई० केन्द्र, सीतामढी द्वारा उद्योग विभाग के विभिन्न योजना के सफल कियान्वयन हेतु लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

