दिल्लीप्रशासनसीतामढ़ी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान नई दिल्ली

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त आलोक में बिहार राज्य में छूटे हुए एवं युवा अहर्ता प्राप्त निर्वाचकों के पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस निमित्त निर्वाचन विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्वाचकों के पहचान के संबंध में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी द्वारा गृह सत्यापन(H2H)किया जाएगा एवं अहर्ता पाए जाने की स्थिति में प्रारूप–6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई एक माह के अंदर पूर्ण की जानी है।उप निर्वाचन पदाधिकारी ,सीतामढ़ी ने बताया कि मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अर्हता प्राप्त व्यक्ति के संदर्भ में प्रारूप–06 अनिवार्य रूप से भरा जाय। मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी उक्त विषयंकित सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बी० एल ०ए० को भी साझा करेंगे। अभियान समाप्ति उपरांत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मतदान केंद्र वार तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार मतदान केंद्रों पर कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही रात्रि आश्रय मजदूरों की काॅलोनियों, गृह विहीन व्यक्तियों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष कैंप की व्यवस्था आवश्यकता अनुसार की जाएगी। वर्तमान अभियान का पर्यवेक्षण नियमित रूप से राज्य स्तर, जिला स्तर एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button