पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

फ्यूजन सीएक्स का 702 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 अक्टूबर को खुलेगा, 275-289 रुपये प्रति शेयर होगा प्राइस बैंड

फ्यूजन सीएक्स का 702 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 अक्टूबर को खुलेगा, 275-289 रुपये प्रति शेयर होगा प्राइस बैंड

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र

ग्राहक अनुभव सेवाओं और एआई डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाली फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड ने अपने 702 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 275 से 289 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को खुलेगी।

 

 

 

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी का आईपीओ दो हिस्सों में होगा। इसमें 500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 202 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री प्रवर्तक शेयरधारकों पीएनएस बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड और राशिश कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत की जाएगी।

 

 

 

कंपनी नए शेयरों से प्राप्त शुद्ध राशि में से 275 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने और कुछ सहायक कंपनियों के बकाया कर्ज के भुगतान या समय से पहले चुकाने में करेगी। वहीं, 61 करोड़ रुपये अपनी अधीनस्थ सहायक कंपनियों ओमाइंड टेक्नोलॉजीज इंक. और ओमाइंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए रखे जाएंगे। इस राशि का इस्तेमाल आईटी टूल्स आर्या और माइंडवॉइस को उन्नत बनाने में किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग संभावित अधिग्रहणों के जरिये कारोबार के विस्तार और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

 

 

 

वर्ष 2004 में पंकज धनुका और किशोर सराओगी ने फ्यूजन सीएक्स की स्थापना की थी। कंपनी अपने क्षेत्र के गहरे अनुभव और स्वामित्व वाले एआई टूल्स के जरिये ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देती है। इसकी सेवाओं में जनरेटिव एआई आधारित तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ग्राहक जुड़ाव, परिचालन दक्षता और डिजिटल बदलाव को बढ़ावा मिलता है। कंपनी कई भाषाओं और विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर ग्राहकों से संपर्क की सुविधा भी देती है।

 

 

 

कंपनी दूरसंचार एवं यूटिलिटी, स्वास्थ्य सेवा एवं जीवन विज्ञान, हाई-टेक और यात्रा (एचटीटी), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (बीएफएसआई) तथा खुदरा कारोबार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है। यह अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन, अरबी, मंदारिन, इतालवी और हिंदी सहित 28 भाषाओं में सहायता सेवाएं प्रदान करती है।

 

 

 

वित्त वर्ष 2025-26 में फ्यूजन सीएक्स ने परिचालन से 1,818 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 169 करोड़ रुपये का कर-पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया। 30 जून 2026 तक कंपनी में 13,735 कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी 13 देशों में कारोबार करती है और इसके 40 रणनीतिक रूप से स्थित डिलीवरी सेंटर हैं, जो अलग-अलग समय क्षेत्रों में चौबीसों घंटे सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

 

 

 

कंपनी के 208 ग्राहकों के पोर्टफोलियो में फॉर्च्यून 1000 की 22 कंपनियां शामिल हैं। इसके प्रमुख ग्राहकों में डीएमईसी कैपिटल सर्विसेज, पार्क वेस्ट, टेलाइड, अचीव कलेक्शन, अमेरिफ्लेक्स, कोस्टलाइन, अजियो, मीशो, कॉल कोर मीडिया, अरविंद फैशन, प्रोपन्यू एसए, लियोनार्डो होटल्स, इंश्योरेंस एक्सप्रेस, के2 क्लेम्स सर्विसेज, सेंट्री क्रेडिट और ट्राया शामिल हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button