
गोदरेज ने प्रीमियम कमर्शियल बेवरेज कूलिंग के क्षेत्र में रखे कदम, पेश किया आधुनिक ‘इंस्टेंट बेवरेज कूलिंग’ सोल्यूशन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: महाराष्ट्र
देश : पेय पदार्थों को ठंडा रखने के बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस ने गोदरेज इंस्टाकूल पेश किया है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा समाधान है, जो पेय पदार्थों को बेहद कम समय में ठंडा करता है। यह नई तकनीक पेय पदार्थों को ठंडा करने और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में गति और कार्यक्षमता का नया स्तर लेकर आई है। यह आधुनिक उपकरण महज एक से चार मिनट में पेय पदार्थों को ठंडा कर सकता है। इससे पेय पदार्थों को पहले से फ्रिज में ठंडा करके रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है, क्योंकि उन्हें पहले से ठंडे रखे गए सीमित विकल्पों के बजाय अपनी पसंद के अधिक पेय पदार्थ चुनने का मौका मिलता है। एक तरफ, पेय पदार्थ परोसने वाले कारोबारों को बिजली के नियमित खर्च और फ्रिज आदि के लिए इस्तेमाल होने वाली जगह की बचत होती है, वहीं दूसरी ओर, वे अधिक विकल्प और बेहतर ग्राहक अनुभव देकर अपनी कमाई भी बढ़ा सकते हैं। पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को भी अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, बिजली की उल्लेखनीय बचत से कमर्शियल कूलिंग उपकरणों के कारण बिजली ग्रिड पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। भारत में निर्मित यह समाधान आयातित तकनीक पर निर्भरता भी घटाता है।
भारत में पेय पदार्थों को ठंडा रखने के उपकरणों का बाजार करीब 1.2 से 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। संगठित रिटेल, फूड सर्विस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के तेजी से विस्तार के चलते अगले दशक में इस बाजार के सालाना 9 से 11 % CAGR से बढ़ने का अनुमान है। लोगों की बढ़ती खर्च करने की क्षमता, युवा आबादी और शहरीकरण के कारण वाइन, क्राफ्ट बीयर जैसे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2024 से 2029 के दौरान कैफे और बार कारोबार में सालाना 8 % से अधिक की वृद्धि का अनुमान है। देश में 65 हजार से अधिक बार और क्लब हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पेय पदार्थों को ठंडा रखने वाले उपकरणों पर कारोबारियों को नियमित रूप से काफी खर्च करना पड़ता है। इन उपकरणों में बिजली की खपत अधिक होती है और ये काफी जगह भी घेरते हैं। प्रीमियम श्रेणी के उपकरणों की कीमत भी काफी अधिक होती है, क्योंकि इस क्षेत्र में आयातित समाधानों पर निर्भरता है। ऐसे में, जब कारोबार अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने, बिजली की खपत घटाने और उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल करने पर ध्यान दे रहे हैं, तब नई तकनीक पर आधारित पेय पदार्थ कूलिंग समाधानों की जरूरत बढ़ रही है। गोदरेज ने भारत में निर्मित अपने इस समाधान के जरिए इस जरूरत को पूरा करने का लक्ष्य रखा है और जरूरत के मुताबिक पेय पदार्थों को तेजी से ठंडा करने की सुविधा देता है।
गोदरेज ने यूके की वी-टेक्स (V-Tex) के साथ साझेदारी में इंस्टाकूल विकसित किया है। इसमें वी-टेक्स की विशेष और पेटेंट प्राप्त वॉर्टेक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक जरूरत के अनुसार कैन और बोतलों में रखे पेय पदार्थों को तेजी से ठंडा करती है। पारंपरिक रेफ्रिजरेशन उपकरणों की तुलना में इससे 70 % से अधिक बिजली की बचत होती है। इसका आकार भी लगभग डिशवॉशर जितना है, इसलिए यह पारंपरिक कमर्शियल कूलिंग उपकरणों के मुकाबले काफी कम जगह घेरता है। इससे पेय पदार्थों को लगातार ठंडा रखने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे और जगह की जरूरत भी काफी कम हो जाती है। भारत में निर्मित यह समाधान पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और हॉस्पिटैलिटी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
इस नए उत्पाद की लॉन्चिंग पर गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस के बिजनेस हेड कमल नंदी ने कहा, “भारत में फूड सर्विस, हॉस्पिटैलिटी और संगठित रिटेल क्षेत्र तेजी से बदल रहे हैं। इससे कमर्शियल कूलिंग के नए और आधुनिक समाधानों के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं। आज हॉस्पिटैलिटी और फूड सर्विस से जुड़े कारोबार अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने, बिजली बचाने और उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। गोदरेज इंस्टाकूल के साथ हम प्रीमियम कमर्शियल कूलिंग के एक नए और संभावनाओं से भरे क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। इसमें हमने आधुनिक तकनीक को कूलिंग उपकरणों के निर्माण और सेवा के अपने अनुभव के साथ जोड़ा है। यह भारत में निर्मित समाधान महज एक से चार मिनट में पेय पदार्थों को ठंडा करने के साथ 70 प्रतिशत से अधिक बिजली बचाता है। इससे पेय पदार्थ परोसने वाले कारोबारों की कई प्रमुख समस्याएं दूर होती हैं। उन्हें खर्च कम करने और कमाई बढ़ाने में मदद मिलती है। पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की बिक्री बढ़ती है और ग्राहकों को भी बेहतर अनुभव मिलता है। साथ ही, कमर्शियल कूलिंग उपकरणों के कारण बिजली ग्रिड पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है। हमारा मानना है कि इंस्टाकूल जैसी तकनीक आधारित सुविधाएं भारत में प्रीमियम कमर्शियल बेवरेज कूलिंग के भविष्य को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं।”
आगे बताते हुए गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस में इंस्टाकूल के प्रोडक्ट हेड जयशंकर नटराजन ने कहा, “आज कारोबारों को ऐसे समाधानों की जरूरत है, जो न केवल बेहतर काम करें, बल्कि उनकी बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हों। इंस्टाकूल के साथ हम कारोबारियों के लिए पेय पदार्थों को ठंडा करने की प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं। यह कई रेफ्रिजरेशन यूनिट की जगह एक ही कूलिंग समाधान उपलब्ध कराता है। यह पेय पदार्थों को ठंडा करने में प्रभावी होने के साथ बिजली की खपत और जगह के इस्तेमाल के मामले में भी काफी बेहतर है। इसके अलावा, जरूरत के मुताबिक पेय पदार्थों को तुरंत ठंडा करने की सुविधा से हॉस्पिटैलिटी कारोबार ग्राहकों के लिए अधिक तरह के पेय पदार्थ रख और परोस सकते हैं। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अधिक विकल्प मिलते हैं और उनका अनुभव बेहतर होता है।”
रेस्तरां, बार, पेय पदार्थों की खुदरा दुकानों और आयोजनों के स्थलों सहित विभिन्न व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया गोदरेज इंस्टाकूल कई तरह के पेय पदार्थों को ठंडा कर सकता है। इसमें 150ml से लेकर 1,500ml तक के कैन, कांच की बोतलें और पीईटी बोतलें रखी जा सकती हैं। इसके अलावा, यह 370mm ऊंचाई और 100mm व्यास तक की अधिकतर वाइन की बोतलों के लिए भी उपयुक्त है। इसकी खासियत यह है कि पेय पदार्थों को जरूरत के मुताबिक महज एक से चार मिनट में ठंडा किया जा सकता है। इसका कम जगह घेरने वाला डिजाइन कई पारंपरिक रेफ्रिजरेशन यूनिट की जरूरत को कम करता है, जिससे कारोबारियों को कीमती जगह खाली रखने में मदद मिलती है। वहीं, इसकी बेहतर कार्यक्षमता से बिजली की खपत भी कम होती है। यह उत्पाद विशेष कीमत पर उपलब्ध है, जिसकी जानकारी मांगने पर दी
जाएगी।
