इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण

इटावा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।

 

इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ एवं विभिन्न व्यायाम कराए गए। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।

 

एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट एवं अन्य संसाधनों की जांच की और उनके रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन मेस, एमटी शाखा, फायर सर्विस ऑफिस, जिम, बैडमिंटन हॉल, पुलिस क्लब तथा परिसर का निरीक्षण किया गया।

 

परेड के बाद आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button