
इटावा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 1437 मतदेय स्थल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस संबंध में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया तथा आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई और सहयोग की अपेक्षा की गई।
जिले में वर्तमान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 483, इटावा में 458 तथा भरथना (अजा) में 495, कुल 1437 मतदेय स्थल हैं। 16 से 18 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन किया जाएगा। 19 अक्टूबर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 26 अक्टूबर को सुझाव एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इन दिनों सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। पात्र मतदाताओं से बूथ पर पहुंचकर प्रारूप-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई है।

