उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में 20 लाख की नशीली सामग्री के साथ तस्कर गिरफ्तार

औरैया में 20 लाख की नशीली सामग्री के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। कोतवाली औरैया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कथित अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से करीब 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम MDMA/Ecstasy तथा 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत (28) निवासी गायत्री नगर, औरैया के रूप में हुई है। उसे फफूंद रोड स्थित नहर पुल के आगे से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में मादक पदार्थों के अलावा 600 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 702/2026, धारा 8/21(b)/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button