समाज के लिए निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की जरूरत : डॉ. दत्ता कोहिनकर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दत्ता कोहिनकर ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। वे महामाता रमाबाई भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक की ओर से धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बापूसाहेब कांबले को डॉ. दत्ता कोहिनकर के हाथों ‘धम्मरत्न’ पुरस्कार प्रदान किया गया। कांबले ने कहा कि धम्म का अर्थ लोगों के दुख को समझकर उसे दूर करने का प्रयास करना है और वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तथा गौतम बुद्ध के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका लता राजगुरू, नगरसेवक अविनाश सालवे, कुणाल राजगुरू और विठ्ठल गायकवाड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

