
मिशन शक्ति के छठे चरण के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरी गंगा प्रसाद की छात्राओं ने किया औरैया मेडिकल कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान ओर उत्तर प्रदेश
औरैया –उत्तर प्रदेश शासन की मत्वाकांक्षी और महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण को समर्पित *’मिशन शक्ति’ अभियान के छठे चरण* के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी गंगा प्रसाद की छात्राओं ने एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने चिचोली (औरैया) स्थित *पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय* का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने चिकित्सा महाविद्यालय की आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से देखा और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान मनोचिकित्सक से संवाद कर छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, तनाव प्रबंधन के तरीकों को समझा और यह जाना कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही क्यों महत्वपूर्ण है।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें चिकित्सा क्षेत्र (Medical Field) में भविष्य की संभावनाओं के प्रति प्रेरित करना था। छात्राओं ने डॉक्टरों से खुलकर सवाल किए और मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली को बहुत ही करीब से अनुभव किया।

