
शिक्षकों के प्रश्न तत्परता से हल कराने वाले कार्यकर्ता : सुनील जगताप
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे। पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें सुनील जगताप निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए किए गए विभिन्न आंदोलनों में सुनील जगताप ने सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से सुनील जगताप पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों की विभिन्न शालाओं और महाविद्यालयों में जाकर शिक्षकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें शिक्षकों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है।
पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सुनील जगताप की पहचान लंबे समय से शिक्षकों के प्रश्नों के समाधान के लिए तत्परता से काम करने वाले शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।
शिक्षकों की ओर से फोन पर समस्या की जानकारी मिलने के बाद जगताप ने कई बार शिक्षा आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य, शिक्षा निदेशक कार्यालय, शिक्षा उपसंचालक कार्यालय तथा माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए हैं।
शिक्षकों से कराए जाने वाले गैर-शैक्षणिक कार्य, संच मान्यता से जुड़े प्रश्न, पुरानी पेंशन योजना को लेकर उत्पन्न समस्याएं तथा शिक्षकों पर थोपी गई टीईटी परीक्षा सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक मुद्दों के समाधान के लिए सुनील जगताप शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।
उनका कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रशासन के स्तर पर लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रही है।

