पूणेविजनेस

जगुआर लैंड रोवर ने मुंबई में नए रिटेलर शोरूम का उद्घाटन किया

पुणे: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज अपने मौजूदा रिटेलर नवनीत मोटर्स द्वारा मुंबई में नया शोरूम खोलने की घोषणा की। कंपनी का यह आकर्षक और प्रभावशाली शोरूम सांताक्रूज पूर्व के कलीना में प्राइम लोकेशन पर स्थित है, जहां उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह नया शोरूम अंधेरी में नवनीत मोटर्स के मौजूदा शोरूम की जगह लेगा।

इन शोरूम में उपभोक्ताओं को जगुआर और लैंडरोवर पोर्टफोलियों में अलग-अलग रेंज के प्रॉडक्ट्स का अनुभव लेने की इजाजत मिलेगी, जिसमें कई पुरस्कार जीत चुका जगुआर का पहला बैटरी से चलने वाला वाहन आई-पेस शामिल है। नए प्रॉडक्ट्स के साथ यह शोरूम जगुआर लैंड रोवर द्वारा पेश की गई स्वीकृत प्रि-ओन्‍ड कारों तक पहुंचने में उपभोक्ताओं को सक्षम बनाएगा। इस शोरूम में जगुआर लैंड रोवर की कई ब्रैंडेड एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज की विशाल रेंज का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रबंध निदेशक और प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा, “नया शोरूम मुंबई क्षेत्र में 2 आइकॉनिक ब्रांड्स के साथ ग्राहकों का जुड़ाव, सहूलियत और अनुभव बढ़ाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button