उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन, 23 अक्टूबर तक आमंत्रित की गईं आपत्तियां एवं सुझाव

औरैया में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन, 23 अक्टूबर तक आमंत्रित की गईं आपत्तियां एवं सुझाव

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

 

औरैया, जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 936/सी0ई0ओ0-2, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के शत-प्रतिशत सत्यापन के उपरांत आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के अंतर्गत दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को 202-बिधूना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, 203-दिबियापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 204-औरैया (अनुसूचित जाति)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं प्रकाशित आलेख्य सूची के संबंध में यदि किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष/मंत्री अथवा जनसामान्य को कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे अपना लिखित प्रत्यावेदन पूर्ण विवरण सहित 23 अक्टूबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, औरैया में उपलब्ध करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची जनपद के जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्त तहसीलों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सूची को जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर “Draft List of Polling Stations-2026” के नाम से अपलोड किया गया है।

वेबसाइट लिंक: https://auraiya.nic.in/deo-auraiya/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन एवं संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्रकाशित आलेख्य सूची का अवलोकन कर लें तथा मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव होने पर निर्धारित समयसीमा के भीतर लिखित रूप में प्रस्तुत करें। आलेख्य सूची जनसामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button