
मिशन शक्ति फेज-6.0 | शारदीय नवरात्रि
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पंडालों का निरीक्षण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
औरैया में आज दिनांक 19.10.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही आमजन से शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।



