
स्वामित्व योजना के तहत सेनुआ में 14 हितग्राहियों को वितरित किए पट्टे
ग्रामीणों को मिलेगा आवासीय भूमि के अधिकारों का पट्टा – कलेक्टर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत पात्र परिवारों को उनकी आवासीय भूमि के अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत सेनुआ में 14 हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया गया। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने सेनुआ में निरीक्षण के दौरान गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया। स्वामित्व योजना के तहत आवासीय भूमि के अधिकार संबंधी दस्तावेज मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण प्राप्त होता है। इससे भूमि संबंधी विवादों की आशंका कम करने, संपत्ति के अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा शासकीय कार्यों में स्वामित्व प्रमाण प्रस्तुत करने में सुविधा मिलती है। नियमानुसार पात्रता एवं संबंधित प्रावधानों के अधीन संपत्ति के दस्तावेजों का उपयोग करने सहित अन्य आवश्यक कार्यों में भी किया जा सकता है। योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति के अधिकारों का दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध कराने और संपत्ति संबंधी अभिलेखों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान राजस्व अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित है।


