
कलेक्टर ने किया पूरवा के शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ग्राम पुरवा 310 मैं स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान की विक्रेता श्रीमती सुनीता पटेल उपस्थित थी । राशन दुकान में कुल 412 पात्र परिवार संलग्न है । अक्टूबर 2026 का राशन वितरण 386 पात्र परिवारों को किया गया था, कुल 93% राशन का वितरण सुनिश्चित किया गया था। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राशन विक्रेता से वितरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और विक्रेता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राशन दुकान की पंजी एवं राशन दुकान संबंधी सूचना हेतु ग्राम के पात्र परिवारों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए और कहां की व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राशन की उपलब्धता की सूचना उपभोक्ताओं को दी जाए । निरीक्षण के दौरान मौजूद उपभोक्ताओं ने कलेक्टर को राशन वितरण नियमित रूप से और नियम अनुसार किए जाने की जानकारी दी गई ।


