प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

कमला बालिका उच्च विद्यालय सीतामढ़ी में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज।

कमला बालिका उच्च विद्यालय सीतामढ़ी में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज।

दो दिवसीय उत्सव में 05 विधाओं के प्रतिभागी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्ट विशाल समाचार

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

आज कमला बालिका उच्च विद्यालय सीतामढ़ी में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्वेता भारती के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव कला के विभिन्न विधाओं के प्रतिभाओं को विशेषकर सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले के लिए लिए एक अच्छा मंच है। इसमें सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।इससे वे अपनी कला का प्रदर्शन राज्य और राष्ट्र स्तर पर कर सकते है।उन्होंने कहा कि समूह लोक गीत ,समूह लोक नृत्य, कविता लेखन,नुक्कड़ नाटक और चित्रकला आदि विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने जिले की महान लोक संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह धरती ही लोक संस्कृति की धरती है।यहां गायन और वादन की भी समृद्ध लोक परंपरा रही है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला स्तरीय युवा उत्सव से सभी विधाओं में योग्य प्रतिभागी चुने जाएंगे जो आगे चल कर राज्य और देश के स्तर पर जिले का नाम रौशन करेंगे। इसमें सफल प्रतिभागियों के चयन के लिए चयन समिति बनाई गई है। सभी चयनित सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।

कला, संस्कृति विभाग ,बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 27 अक्टूबर तक निर्धारित है। उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आप अपने मन में किसी तरह की घबराहट नहीं रखें।

 

पूरे उत्साह के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी भागीदारी निभाएं।जिस विधा में आप भाग लेंगे, उसमें पूरे उत्साह के साथ अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करें।मौके पर डीपीआरओ कमल सिंह,कला संस्कृति पदाधिकारी सुजीत कुमार सुमन,कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में मंच संचालन वरीय शिक्षक एसएन झा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button