
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।



