
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आर्यन पंप्स के ग्लोबल डिजाइन एवं इनोवेशन सेंटर का किया दौरा
‘मेड इन महाराष्ट्र, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की सराहना, उद्यमियों और अभियंताओं के कौशल की प्रशंसा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :पुणे महाराष्ट्र
पुणे,। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सेनापति बापट रोड स्थित आर्यन हाउस में कार्यरत आर्यन पंप्स एंड एन्वायरो सॉल्यूशंस प्रा. लि. के ग्लोबल डिजाइन एवं इनोवेशन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने यहां चल रहे अनुसंधान एवं तकनीकी कार्यों की जानकारी ली और ‘मेड इन महाराष्ट्र, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की भावना के साथ महाराष्ट्र के उद्यमियों एवं अभियंताओं के कौशल की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने केंद्र में विकसित अत्याधुनिक हाइड्रोलिक पंप, विशेष उपयोग के इंजन चालित पंप सेट, जेटिंग रिसाइक्लर्स तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार किए जा रहे ‘फर्स्ट रिस्पॉन्स वाहनों’ की डिजाइन एवं अनुसंधान प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कंपनी द्वारा तैयार अत्याधुनिक पंप प्रणाली से सुसज्जित वाहन का भी निरीक्षण किया। वाहन पर ‘मेड इन महाराष्ट्र, मेड फॉर द वर्ल्ड’ लिखकर मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र की तकनीकी एवं इंजीनियरिंग क्षमता की प्रशंसा की।
कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रशांत सुतार ने मुख्यमंत्री को कंपनी द्वारा किए जा रहे अनुसंधान एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कंपनी और अभियंताओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ‘मित्रा’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी, मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर तथा पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका आयुक्त विजय सूर्यवंशी उपस्थित रहे।



