औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित, मेगा शिविर में अधिकाधिक सहभागिता की अपील।

संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित, मेगा शिविर में अधिकाधिक सहभागिता की अपील।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया मयंक चौहान के आदेशानुसार श्रीमती रोमा गुप्ता द्वारा संचालित ‘संविधान संवाद अभियान’ के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को संविधान के मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संवैधानिक जागरूकता से संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान करना और अभियान को विद्यालयों के माध्यम से जन- जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। नोडल शिक्षक विद्यालयों मे विद्यार्थियों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा दिनांक 01 नवम्बर 2026 को प्रात 10:00 बजे से माधव मंगल गेस्ट हाउस, जालौन चौराहा, औरैया में मेगा विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे उक्त मेगा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएँ।

उन्होंने जनपदवासियों से इस आयोजन में सहभागिता कर संविधान संवाद अभियान एवं विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button