
सरदार पटेल जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पक्का तालाब स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक जाटव एवं महामंत्री श्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

