
राष्ट्रीय एकता दौड़ पर किया गया आयोजन
राष्ट्रीय एकता दौड़ को अपर कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . देश को राष्ट्रीय एकता की सूत्र में बांधने वाले लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती रीवा जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिले में शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के कार्यों को याद किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्पोर्टस काम्पलेक्स में राष्ट्रीए एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अपर कलेक्टर सुधीर बेक ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर शुरू किया। इसमें शामिल खिलाड़ी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी तथा कर्मचारी राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए चुगीनाका, सिरमौर चौराहा होते हुए कालेज चौराहा पहुंचे, विवेकानंद पार्क में दौड़ का समापन हुआ।


