इटावाउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

पुलिस लाइन में वामा सारथी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, दवाओं का भी वितरण

पुलिस लाइन में वामा सारथी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

 

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, दवाओं का भी वितरण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

 

पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन टीम इटावा द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप तथा वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

 

चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं, पाचन संबंधी शिकायतों और तनाव से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। एलोपैथिक शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।

 

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। आई ड्रॉप सहित जलने, कटने तथा अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

 

वामा सारथी की ओर से बताया गया कि पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी और अनियमित जीवनशैली को देखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन का उद्देश्य पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button