उत्तर प्रदेशऔरैयायात्रा

यातायात माह-2026 का शुभारंभ, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यातायात माह-2026 का शुभारंभ, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

थीम: “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन”

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया जनपद में आज दिनांक 01.11.2026 को जनपद औरैया में यातायात माह-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों एवं एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत खानपुर चौराहा स्थित यातायात सहायता केन्द्र से यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता वाहन के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

*पुलिस अधीक्षक औरैया महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनसामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराना आवश्यक है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।*

 

उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही भी की जाएगी। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा में भी अपना योगदान दें।

 

यातायात माह नवंबर के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियां—

 

यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के बीच निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित की जाएगी।

 

इसी क्रम में प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा गलत दिशा में वाहन न चलाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पंपलेट एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट का चिह्नांकन कर वहां विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे तथा ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन संचालन, नशे में वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

साथ ही व्यावसायिक एवं सार्वजनिक परिवहन के वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित क्षमता के अनुरूप सवारी बैठाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने, गोल्डन ऑवर के महत्व एवं गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) की भूमिका के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा — यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button