मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

जिले के जलाशयों में सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी की है उपलब्धता

जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

जिले के जलाशयों में सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी की है उपलब्धता

जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज :  जिले में इस वर्ष लगभग औसत वर्षा होने के कारण सिंचाई जलाशयों में लगभग शत प्रतिशत जल भराव हुआ है जिसके कारण जलाशयों में सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता है। उक्त जानकारी जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में जल संसाधन विभाग व्दारा दी गई । कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे की अध्यक्षता में खरीफ सिंचाई 2026 की समीक्षा एवं आगामी रबी फसल की सिंचाई कार्यक्रम तैयार करने के संबंध में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में मध्यम परियोजना 01 एवं 22 लघु सहित कुल 23 सिंचाई योजनाओ में 67.926 एमसीएम जल का संग्रहण हुआ है।

बैठक में रबी फसल की सिंचाई के लिए जलाशयों में उपलब्ध जल की स्थिति की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि आगामी रबी सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल संरक्षित है तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कृषि भूमि में सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने सिंचाई राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलाशयों में हो रहे सीपेज की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण कर सुधार कार्य कराने को कहा। साथ ही निर्माणाधीन जलाशयों के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन प्रीति गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button