प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने नगर के वार्ड क्रमांक 3 में प्रस्तावित सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित सुलभ कॉम्प्लेक्स की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। यदि स्थल पर अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधितों को नियमानुसार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने तथा प्रस्तावित निर्माण स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग और नागरिक सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में अनावश्यक बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें, ताकि प्रस्तावित सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज बृजवासी पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज संतोष सिंह, तहसीलदार मऊगंज वीके पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button