
इटावा: एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से बातचीत की और प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इटावा पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाना है।

