प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 96 आम नागरिकों की समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 96 आम नागरिकों की समस्याएं

तीन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं एक को स्टिक प्रदान कर मौके पर दी राहत

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए तथा आवेदकों को भी निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए।

 

चार दिव्यांग हितग्राहियों को जनसुनवाई में ही मिले सहायक उपकरण

 

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री ओगरे ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर की पहल पर जनसुनवाई के दौरान ही तीन दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई साइकिल तथा एक हितग्राही को स्टिक प्रदान की गई। ग्राम पाडर, तहसील मऊगंज निवासी श्री गेंदलाल साकेत पिता श्री देवशरण साकेत, ग्राम हटवा, तहसील नईगढ़ी निवासी श्री रमाशंकर विश्वकर्मा पिता श्री रामाधार विश्वकर्मा तथा ग्राम सरवरा, तहसील मऊगंज निवासी श्री सत्यम तिवारी पिता श्री सूर्यमणि तिवारी को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इसी क्रम में मऊगंज निवासी श्री रियाज अहमद अंसारी पिता श्री नियाज अहमद अंसारी को स्टिक उपलब्ध कराई गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने से चारों हितग्राहियों को आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी। हितग्राहियों ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में की गई इस पहल से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही जरूरतमंदों को पात्रतानुसार शासकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

 

जनसुनवाई में श्री रजनीश तिवारी एवं उनके भाई श्री मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लंबित किस्तों का भुगतान कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम इटहाकला निवासी श्रीमती सरोज सेन ने विगत चार माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने की शिकायत प्रस्तुत की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार ग्राम कोट निवासी श्री कामता प्रसाद दुबे ने भूमि सीमांकन में विलंब एवं पूर्व में सीमांकन की कार्रवाई पूर्ण नहीं होने की शिकायत करते हुए पुनः सीमांकन कराने का आवेदन दिया। वहीं ग्राम खटखरी, वार्ड क्रमांक 17 निवासी श्री प्रशांत सोंधिया ने घर तक पहुंचने वाले शासकीय रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद किए जाने से आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी देते हुए रास्ता खुलवाने का अनुरोध किया।

जनसुनवाई में नगर परिषद नईगढ़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भूमिहीन हितग्राहियों को धारणाधिकार का लाभ देने के लिए तैयार की गई सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम छूटने तथा अपात्र हितग्राहियों के नाम शामिल होने की शिकायत भी प्राप्त हुई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सूची का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रत्येक आवेदन का तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। आवेदनों पर की गई कार्रवाई को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के साथ संबंधित आवेदकों को भी निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, एसडीएम हनुमना राजेश कुमार मेहता, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button