उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EPDS पोर्टल पर मतदान कार्मिकों की फीडिंग हेतु आयोजित किया गया प्रशिक्षण

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EPDS पोर्टल पर मतदान कार्मिकों की फीडिंग हेतु आयोजित किया गया प्रशिक्षण

 

मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में Election Personnel Deployment System (EPDS) पोर्टल पर मतदान कार्मिकों की फीडिंग किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में EPDS पोर्टल के माध्यम से मतदान कार्मिकों से संबंधित आवश्यक विवरणों की ऑनलाइन फीडिंग किए जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले मतदान कार्मिकों का विवरण पोर्टल पर व्यवस्थित एवं सही ढंग से दर्ज कराना तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्मिकों की तैनाती एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को EPDS पोर्टल पर कार्मिकों की फीडिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया गया, जिससे आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button