इटावाउत्तर प्रदेशरोजगार

इटावा में पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेंगी दुकानें, 30 नवंबर तक करें आवेदन

सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में 10 दुकानें खाली, 10 दुकानों का होगा नवीनीकरण; पात्रता के आधार पर लॉटरी से होगा आवंटन

इटावा में पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेंगी दुकानें, 30 नवंबर तक करें आवेदन

 

सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में 10 दुकानें खाली, 10 दुकानों का होगा नवीनीकरण; पात्रता के आधार पर लॉटरी से होगा आवंटन

 

इटावा, 19 नवंबर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा (अप्रा.) ने जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों को सूचित किया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में निर्मित 20 दुकानों में से 10 दुकानें खाली हैं, जबकि 10 दुकानों का नवीनीकरण किया जाना है। इन दुकानों के आवंटन के लिए इच्छुक पात्र व्यक्तियों से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं।

 

दुकान आवंटन के लिए पात्रता की श्रेणियों में युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियां एवं आश्रित, युद्ध में अपंग होने के कारण सेवामुक्त सैनिक, सैन्य सेवा के दौरान मृत सैनिकों के आश्रित (नाबालिग को छोड़कर), अशक्तता के कारण सैन्य सेवा से मुक्त हुए सैनिक, सेना के पुरस्कार विजेता तथा पुनर्नियोजित नहीं हुए पूर्व सैनिक और उनके आश्रित शामिल हैं। इसके अलावा द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को भी पात्रता में शामिल किया गया है।

 

आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शहीद सैनिकों के आश्रितों के एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकान आवंटित की जाएगी। इसके बाद अन्य पात्र आवेदकों के बीच भी लॉटरी के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने इच्छुक पात्र आवेदकों से अपील की है कि वे अपनी डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र तथा शहीद होने से संबंधित प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) के साथ आवेदन पत्र 30 नवंबर 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, इटावा में जमा कर दें, ताकि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button