उत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

विश्व शौचालय दिवस पर मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने किया पांच सप्ताह के विशेष ‘स्वच्छ टॉयलेट अभियान’ का शुभारंभ

शौचालय केवल बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, गरिमा और सम्मान का प्रतीक :मंत्री श्री ए.के. शर्मा

विश्व शौचालय दिवस पर मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने किया पांच सप्ताह के विशेष ‘स्वच्छ टॉयलेट अभियान’ का शुभारंभ

 

शौचालय केवल बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, गरिमा और सम्मान का प्रतीक :मंत्री श्री ए.के. शर्मा

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

 

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए पांच सप्ताह के विशेष ‘स्वच्छ टॉयलेट अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 19 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शौचालय केवल बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, गरिमा और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

 

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 9 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय तथा 70 हजार से अधिक सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय सीटों का निर्माण कराया गया है। महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगभग 900 पिंक शौचालय, 550 आकांक्षी शौचालय तथा विभिन्न आयोजनों के लिए 500 से अधिक मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शौचालयों के निर्माण के साथ उनका नियमित उपयोग, बेहतर रखरखाव और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

 

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शौचालयों का मूल्यांकन, साफ-सफाई, मरम्मत, सौंदर्यीकरण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके तहत ‘ट्रांसफॉर्मिंग येलो स्पॉट’, ‘पेंट माई टॉयलेट 2.0’, ‘आई एम हेयर’ तथा ‘स्वच्छ धरोहर’ जैसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा स्वच्छ सारथी क्लबों की सहभागिता से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर बने शौचालयों की भी विशेष साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

 

मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता, नियमित देखरेख और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभियान का समापन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कार्मिकों एवं अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक सार्वजनिक शौचालयों का नियमित उपयोग करें और उन्हें स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और व्यवस्थित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button