प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

कायाकल्प अभियान के कार्यों में तेजी लाएं सभी विभाग, आपसी समन्वय के साथ करें कार्य : डीएम

जिलाधिकारी ने की विभागवार एवं प्रखंडवार कार्यों की समीक्षा, कम प्रगति वाले प्रखंडों को दी सख्त हिदायत

कायाकल्प अभियान के कार्यों में तेजी लाएं सभी विभाग, आपसी समन्वय के साथ करें कार्य : डीएम

 

जिलाधिकारी ने की विभागवार एवं प्रखंडवार कार्यों की समीक्षा, कम प्रगति वाले प्रखंडों को दी सख्त हिदायत

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर कायाकल्प अभियान के तहत संचालित योजनाओं का ठोस एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इसके लिए आईसीडीएस, शिक्षा, कल्याण, पंचायती राज, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागों के बीच समन्वय की कमी को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाएं तथा निर्धारित विशिष्टियों एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही, अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की पोर्टल पर ससमय प्रविष्टि करना भी सुनिश्चित करें।

 

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत कुल 10,386 नई योजनाएं ली गई हैं। कम प्रगति वाले प्रखंडों के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में सभी 258 पंचायतों में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों की शिफ्टिंग के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। इस संबंध में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है। अतः सभी पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराएं।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती श्वेता भारती, एडीएम (आपदा प्रबंधन) श्री बृजकिशोर पांडेय, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव, डीपीआरओ श्री कमल सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, पीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीडीपीओ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button