उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10,700 रुपये की मिठाइयां नष्ट

खुले में बिक रहीं दूषित मिठाइयों और नकली चांदी वर्क वाली मिठाइयों पर कार्रवाई, मोदी स्वीट्स से पनीर का नमूना लिया

औरैया में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10,700 रुपये की मिठाइयां नष्ट

 

खुले में बिक रहीं दूषित मिठाइयों और नकली चांदी वर्क वाली मिठाइयों पर कार्रवाई, मोदी स्वीट्स से पनीर का नमूना लिया

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

 

सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार द्वारा गठित सचल दल का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने किया। टीम ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी के माध्यम से औरैया नगर के सुभाष चौक, जेसी चौराहा, खानपुर चौराहा और जालौन चौराहा स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान खुले में बेची जा रही दूषित मिठाइयों, खजला तथा नकली चांदी वर्क लगी मिठाइयों को नष्ट कराया गया। कार्रवाई में कुल 107 खजला और बर्फी नष्ट कराई गई, जिनकी अनुमानित कीमत 10,700 रुपये बताई गई है।

 

इसके अलावा नवीन नगर, बाबरपुर अजीतमल स्थित मोदी स्वीट्स एंड बेकरी दूध डेयरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीकरण के संचालित पाया गया। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

संग्रहित पनीर के नमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री से संबंधित बिल और स्टॉक रजिस्टर रखें। कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र तथा खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण को सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित करें। खाद्य पदार्थ केवल वैध निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदें तथा किसी भी खाद्य सामग्री को खुले में रखकर बिक्री न करें।

 

विभाग ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, कलेक्ट्रेट ककोर मुख्यालय, औरैया में लिखित शिकायत दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button