उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

गेल गांव दिबियापुर में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हुई ब्लैकआउट मॉक ड्रिल,आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा

गेल गांव दिबियापुर में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित हुई ब्लैकआउट मॉक ड्रिल,आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। शासन के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद के मार्गदर्शन में युद्ध एवं , किसी भी हवाई हमले आपातकालीन अथवा संकट की स्थिति तथा ब्लैकआउट के दौरान प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से गेल गांव दिबियापुर में जिला प्रशासन के सहयोग से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों की आपातकालीन तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय का परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन घटना की सूचना मिलते ही गेल गांव परिसर में इमरजेंसी सायरन बजाया गया। सूचना प्राप्त होते ही कुछ ही मिनटों में अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके उपरांत गेल इंडिया लिमिटेड की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। घटनास्थल पर तत्काल पानी एवं फोम का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण पाने की कार्रवाई की गई। अभ्यास के दौरान कुछ व्यक्तियों के घायल होने की स्थिति दर्शाई गई, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।
इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, गेल इंडिया लिमिटेड एवं म्युचुअल एंड पार्टनर के सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी संबंधित विभागों ने निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करते हुए आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।
ब्लैकआउट का सायरन बजते ही नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों एवं वार्डनों ने अपनी-अपनी चौकियों पर मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्थान से प्रकाश की किरण बाहर दिखाई न दे। स्वयंसेवकों द्वारा गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर नागरिकों को घरों के भीतर रहने, सभी लाइटें बंद रखने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
आमजन को बताया गया कि ब्लैकआउट का उद्देश्य केवल रोशनी बंद करना नहीं है, बल्कि युद्ध अथवा हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में शत्रु विमानों एवं मिसाइलों के लिए किसी स्थान की पहचान और लक्ष्य निर्धारित करना कठिन बनाना है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। मॉक ड्रिल के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

औरैया,  शासन के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद के मार्गदर्शन में युद्ध एवं , किसी भी हवाई हमले आपातकालीन अथवा संकट की स्थिति तथा ब्लैकआउट के दौरान प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से गेल गांव दिबियापुर में जिला प्रशासन के सहयोग से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों की आपातकालीन तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय का परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन घटना की सूचना मिलते ही गेल गांव परिसर में इमरजेंसी सायरन बजाया गया। सूचना प्राप्त होते ही कुछ ही मिनटों में अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके उपरांत गेल इंडिया लिमिटेड की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। घटनास्थल पर तत्काल पानी एवं फोम का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण पाने की कार्रवाई की गई। अभ्यास के दौरान कुछ व्यक्तियों के घायल होने की स्थिति दर्शाई गई, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।

इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, गेल इंडिया लिमिटेड एवं म्युचुअल एंड पार्टनर के सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी संबंधित विभागों ने निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करते हुए आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

ब्लैकआउट का सायरन बजते ही नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों एवं वार्डनों ने अपनी-अपनी चौकियों पर मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्थान से प्रकाश की किरण बाहर दिखाई न दे। स्वयंसेवकों द्वारा गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर नागरिकों को घरों के भीतर रहने, सभी लाइटें बंद रखने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

आमजन को बताया गया कि ब्लैकआउट का उद्देश्य केवल रोशनी बंद करना नहीं है, बल्कि युद्ध अथवा हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में शत्रु विमानों एवं मिसाइलों के लिए किसी स्थान की पहचान और लक्ष्य निर्धारित करना कठिन बनाना है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। मॉक ड्रिल के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने उपस्थित अधिकारियों, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों, होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस बल एवं अन्य स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि इनका मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र की तत्परता एवं कार्यक्षमता को मजबूत करना तथा नागरिकों को आपदा एवं संकट के समय मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा का मूल मंत्र निष्काम सेवा है। आधुनिक समय में शहरों की सुरक्षा भी देश की सीमाओं की सुरक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित निर्णय और जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन अत्यंत आवश्यक है। बेहतर तालमेल से ही संकट की स्थिति में जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने का अनुभव प्राप्त होता है और प्रशासन की सामूहिक तैयारी को मजबूती मिलती है।

मॉक ड्रिल के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी सहित गेल इंडिया लिमिटेड पाता एवं एनटीपीसी दिबियापुर के अधिकारी एवं कर्मचारी, आपदा विशेषज्ञ संबंधित पुलिसकर्मी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, आपदा मित्र, होमगार्ड कमांडेंट, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button