संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होगा विकसित भारत युवा संवाद का विशेष सत्र
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर जिले में विकसित भारत युवा संवाद के विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा, राष्ट्र निर्माण एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने संविधान दिवस के गरिमामय आयोजन तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में संविधान दिवस के भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा । इसी के साथ ही शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, युवा संगठनों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में भी सामूहिक वाचन होगा। विशेष सत्र के माध्यम से युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित यूथ आइकन, स्पोर्ट्स आइकन एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित व्यक्तित्व शामिल होकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान युवा विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएं भी साझा कर सकेंगे।

