प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

संविधान दिवस पर जनपद इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत 30 स्थलों पर मूर्तियों के शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित

संविधान दिवस पर जनपद इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत 30 स्थलों पर मूर्तियों के शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित

 

प्रत्येक स्थल के विकास हेतु 10 लाख रुपये आवंटित, दिसंबर 2026 तक पूर्ण होंगे विकास कार्य

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा –संविधान दिवस के पावन अवसर पर जनपद इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 30 स्थलों पर प्रस्तावित मूर्तियों के शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्थलों का चयन किया गया है।

योजना के तहत प्रत्येक मूर्ति विकास स्थल के लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। आवंटित धनराशि से प्रस्ताव के अनुसार मूर्तियों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण, पार्कों का विकास, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) द्वारा कराया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों को सुरक्षित एवं संरक्षित करना तथा उनके आसपास के स्थलों का विकास कर उन्हें आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत समस्त विकास कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

 

इसी क्रम में जनपद के ग्राम चितभवन, बसरेहर एवं संतोषपुर अड्डा में  विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं मुख्य विकास अधिकारी इटावा की उपस्थिति में मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा विकास योजना के अंतर्गत आयोजित शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा एवं उसके मूल्यों के पालन की शपथ ग्रहण क इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य ग्रामों में भी कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मूर्ति विकास स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस योजना के माध्यम से जनपद में महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

इसी क्रम में संविधान दिवस के अवसर पर हिन्दू कॉलेज, जसवंतनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला जज श्री रजत सिंह जैन जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी, उपजिलाधिकारी जसवंतनगर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर परिसर में तथा जनपद की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, ग्राम प्रधान, बी0डी0ओ बसरेहर, ए0डी0ओ पंचायत, ए0डी0ओ समाज कल्याण, राजस्व लेखपाल,सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button