प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिला पदाधिकारी ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिला पदाधिकारी ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी: जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा पुनौरा धाम स्थित मंदिर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों से कार्य के दौरान आ रही कठिनाइयों एवं चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण कार्य की गति में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परियोजना का कार्य निर्धारित समय पर बेहतर ढंग से पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button