अवार्डपूणेमहाराष्ट्र

पुणे विभागीय योगासन प्रतियोगिता में ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्राओं का स्वर्णिम प्रदर्शन

निरल वाडेकर ने तीन स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा; डेलीशा जैन ने भी जीता स्वर्ण

पुणे विभागीय योगासन प्रतियोगिता में ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्राओं का स्वर्णिम प्रदर्शन

– निरल वाडेकर ने तीन स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा; डेलीशा जैन ने भी जीता स्वर्ण पदक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, संगमनेर में आयोजित पुणे विभागीय स्कूली योगासन खेल प्रतियोगिता 2026 में उंड्री स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इसमें निरल महेश वाडेकर ने तीन स्वर्ण पदकों पर अपना नाम दर्ज कराया, वहीं डेलीशा जैन ने भी स्वर्ण पदक जीता।

 

पुणे विभागीय स्कूली योगासन खेल प्रतियोगिता 20 नवंबर 2026 को संगमनेर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में ध्रुव ग्लोबल स्कूल की निरल वाडेकर ने ‘आर्टिस्टिक सिंगल’, ‘ट्रेडिशनल इंडिविजुअल’ और ‘आर्टिस्टिक पेयर’ इन तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। वहीं ‘आर्टिस्टिक पेयर’ वर्ग में डेलीशा जैन ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निरंतर अभ्यास, सटीकता और कौशल के दम पर दोनों छात्राओं ने यह सफलता प्राप्त की।

 

इस सफलता के पीछे कोच स्वप्नील सर और किरण मैडम का मार्गदर्शन व परिश्रम रहा। पदक विजेता छात्राओं और प्रशिक्षकों को स्कूल के संस्थापक डॉ. संजय मालपाणी, निदेशक यशोवर्धन मालपाणी, अनिष्का मालपाणी तथा प्राचार्या शारदा राव ने बधाई दी और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button