
रीवा:. नवरात्रि पर्व के अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरवा महोत्सव कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने भाग लिया। कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री गौतम ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें एक सूत्र में बांधते हैं। हमारे देश की अनेकता में एकता की संस्कृति विश्व के लिए प्रेरणा दायी है। उन्होंने रीवा में इस प्रकार के आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।


