मध्य प्रदेशरीवा

राज्य सहायक अध्यापक (गुरू जी) संघ के प्रांतीय सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष का किया गया सम्मान

विशाल समाचार टीम

रीवा: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने यूकेएस पैलेस में आयोजित राज्य सहायक अध्यापक (गुरू जी) संघ के प्रांतीय सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों का पद बहुत सम्मानीय है वे स्कूल के छात्रों के चरित्र एवं सुनहरे भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्हें ऐसे छात्र निकालने चाहिए जो राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत हों। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ दायित्वों का भी भान होना चाहिए। शिक्षक अपने संगठनों में एवं सम्मेलनों में छात्रों के भविष्य के निर्माण की तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कार्ययोजना भी बनायें। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापक (गुरू जी) का सफर बहुत पहले से चल रहा है। सहायक अध्यापकों की बहुत सी मांगें सरकार द्वारा पूर्ण कर दी गयी हैं। उनकी मांग की उन्हें प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जाय पर हर संभव मदद करूंगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सहायक अध्यापक छात्रों को ऐसे संस्कार दें जिससे छात्रों में गुरू जी के प्रति आदर का भाव पैदा हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक शासकीय स्कूल में छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देकर उसका चहुमुखी विकास किया जाय। स्थिति यह है कि स्कूल जाने के बाद छात्र 5-5 ट¬ूटर से पढ़ने जाता है। इसकी आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। स्कूल में ही ऐसी पढ़ाई करायी जाय कि वह अपने आप में परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अंतरमन से विचार करें कि वे समाज को क्या योगदान दे सकते हैं। स्कूल से निकलने वाले छात्र राष्ट्र निर्माता बने तभी शिक्षा की सही सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम को गजमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सहायक अध्यापक संघ के संरक्षक सुल्तान सिंह शेखावत ने कहा कि सहायक अध्यापक बनने के लिए गुरू जी ने व्यापम की परीक्षा दी इसके बाद वे सहायक अध्यापक नियुक्त हुये हैं। उन्होंने कहा कि अधिकार एवं कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं यदि हमें अपने अधिकार लेने हैं तो अपने दायित्व भी पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षक अपने स्कूल का पूरा समय बच्चों का भविष्य निर्माण करने में लगायें।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संदर्भ सिंह बघेल, शैलेश द्विवेदी, जीतेन्द्र पाण्डेय, अरूण सिंह, वीरेन्द्र द्विवेदी, शिवराज पाण्डेय, राजेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, अवधेश तिवारी, पुष्पेन्द्र गौतम सहित सहायक अध्यापक उपस्थित थे।
क्रमांक-215-3520-मिश्रा-फोटो क्रमांक 08 से 10 संलग्न हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button