इटावा

शासन के निर्देशानुसार महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती जनपद में भव्य रूप से मनायी गयीं

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा: शासन के निर्देशानुसार महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती जनपद में भव्य रूप से मनायी गयीं । इस अवसर पर जनपद के विभिन्न मन्दिरों मे कई आयेाजन किये गये। प्रत्येक नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र में चयनित मन्दिरों पर विशेष कार्यक्रम आयेाजित किये गये। महावीर मन्दिरों,बाल्मीकि मन्दिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण पाठ का शुभारभ्भ किया गया।

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सदर सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने महर्षि बाल्मीकि जी के च़ित्र पर माल्यार्पण कर शुभारभ्भ करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि विश्‍व के आदि कवि हैं। उन्होनेें विश्‍व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना की। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। जिनके द्वारा रचित रामायण विश्‍व मे आदि ग्रन्थ के रूप में आज भी पूज्यनीय है जो व्यक्ति,समाज और राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्‍विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रसार-प्रचार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए महर्षि बाल्मीकि से संबंधित मंदिरों एवं हनुमान मन्दिरों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान के साथ रामायण पाठ का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

अम्बेडकर चौराहे के पास आयेाजित कार्यकम में अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश द्वारा महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया गया। इसी प्रकार जनपद के प्रत्येक नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में भी महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के अवसर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनिलमणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button