Uncategorized

पलामू (झारखण्ड):- पुलिस नक्सली मुठभेड़ में ए के 47 के साथ अन्य सामान बरामद!

पुलिस और जेजेएमपी के बीच मुठभेड़, AK-47 समेत अन्य सामान बरामद

पांकी थाना क्षेत्र के सालिमदीरी जंगल में पुलिस और उग्रवादी संगठन के बीच हुई भिड़ंत

पलामू जिले में नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ज़िले के पांकी थाना क्षेत्र के सालिमदीरी जंगल में गुरुवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP)और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने एक एके 47, नाइन एमएम पिस्टल, बोल्ट रायफल, वायरलेस सेट, मैगजीन, गोली समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की है।

जेजेएमपी के सदस्य सालिमदीरी के इलाके में लेवी लेने के लिए जमे होने की सूचना के आलोक में सीआरपीएफ 134 बटालियन की टीम और पलामू पुलिस की टीम ने एंटी नक्सल अभियान शुरू किया था।

नक्सलियों के जंगल में जमा होने की सुचना पर एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा था
सुरक्षाबलों की टीम जैसे ही सालमदिरी जंगल पहुंची JJMP ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जंगल का फायदा उठाकर नक्सली फरार हो गए।

पलामू एसपी संजीव कुमार ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button