रीवा

पुरवा नहर क्रमांक 2 से सतना जिले में 45541 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य

रीवा : बाणसागर बांध की नहरों से रीवा संभाग के रीवा, सतना, सीधी तथा सिंगरौली जिले के बड़े भू-भाग में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। इस बांध की पुरवा नहर क्रमांक दो से मुख्य रूप से सतना जिले में सिंचाई होती है। इस नहर से सतना जिले के विभिन्न ग्रामों में 45 हजार 541 हेक्टेयर क्षेत्र में आगामी फसल में सिंचाई की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में पुरवा नहर संभाग क्रमांक दो के कार्यपालन यंत्री डीके खरे ने बताया कि सिंचाई के लिए 32 हजार 387 हेक्टेयर में नहर के माध्यम से तथा 13 हजार 154 हेक्टेयर में पानी को लिफ्ट करके किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। पुरवा नहर क्षेत्र के सभी किसान भाई 15 दिसम्बर 2021 से पहले नहर अधिकारी, सिंचाई निरीक्षक अथवा प्राधिकृत अमीन से रबी फसल की सिंचाई के लिए अल्प अवधि का अनुबंध अवश्य करा लें।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों तक नहर के पानी की पहुंच है वहाँ के किसानों से अनुबंध स्वीकार किए जाएंगे। स्थाई भूमि धारकों से ही अनुबंध सिंचाई नियम 97 के प्रावधानों के तहत अनुबंध स्वीकार किए जाएंगे। डिफाल्टर किसानों के साथ अनुबंध नहीं किया जाएगा। किसानों को अपने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नाली की समुचित व्यवस्था स्वयं करनी होगी। सभी किसान भाई फसल की उचित आवश्यकता के लिए ही पानी का उपयोग करें। पानी बहुमूल्य है। इसे बर्बाद होने से बचाएं। आपके द्वारा व्यर्थ किए गए पानी से किसी अन्य किसान भाई के खेतों को नया जीवन मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button