रीवा

युक्त नगर निगम ने सिटी बसों का किया निरीक्षण – परिचालकों को दिए निर्देश

रीवा : रीवा नगर निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अनुबंध के आधार पर सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। सिटी बसों में टिकिट न देने तथा अन्य अनियमितताओं के संबंध में शिकायतें मिल रहीं थी। कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने स्वयं सिटी बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने रीवा रेलवे स्टेशन में तीन बसों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिचालकों को निर्धारित दर अनुसार यात्रियों से किराया लेने के निर्देश दिए गए। दो बसों में अधिक दर से परिचालकों द्वारा किराये की वसूली करते पाया गया। इनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में आयुक्त नगर निगम ने बताया कि नगर निगम के दल द्वारा भी सिटी बसों का निरीक्षण किया गया। चालकों तथा परिचालकों को निर्धारित ड्रेस पहनने एवं निर्धारित दर पर यात्रियों से किराया प्राप्त करने की हिदायत दी गई। यदि किसी यात्री से अधिक राशि की मांग की जाती है तो तत्काल नगर निगम कार्यालय में सूचना दें। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सिटी बस संचालक रमेश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें सभी यात्रियों को टिकिट देने तथा तय दर के अनुसार किराया प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button