Uncategorizedरीवा

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का महाअभियान आज टीकाकरण महाअभियान में 50 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाने का होगा लक्ष्य – कलेक्टर

रीवा :कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का महाअभियान आज 30 अक्टूबर को चलाया जायेगा। महाअभियान के तहत 50 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण की दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि आज 30 अक्टूबर को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया जायेगा। इसमें वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने को प्राथमिकता दी जायेगी। अभियान के दौरान 50 हजार लोगों को टीके लगाये जायेंगे। शहरी क्षेत्रों के लिये आयुक्त नगर निगम दूसरी डोज के पात्र लोगों की सूची के अनुसार नगर निगम के कर्मचारी तैनात कर इन व्यक्तियों को टीकाकरण केन्द्र तक जाने के लिये प्रेरित करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिये नोडल अधिकारी तैनात कर दें। ग्राम पंचायतों में भी दूसरी डोज के पात्र व्यक्तियों की सूची उपलब्ध है। इन सभी को अभियान के दौरान टीका लगाने के लिये प्रेरित करें। सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों से पात्र होने पर वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र प्राप्त करें। जिला शिक्षा अधिकारी सभी शासकीय तथा निजी स्कूलों के शिक्षकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें। इसी तरह नगर निगम, अन्य नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों के छूटे हुए अधिकारियों-कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें। अभियान को सफल बनाने में अन्य विभाग भी सक्रिय भागीदारी निभायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button