डॉ. मो. वसीम बनें मऊगंज सिविल अस्पताल के खण्ड चिकित्सा अधिकारी
रीवा :. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि मऊगंज सिविल अस्पताल के प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सिंह गहरवार द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से न करने के कारण और अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न होने तथा अव्यवस्था व्याप्त न होने के कारण सिविल अस्पताल के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सिंह गहरवार को मुक्त कर सिविल अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल का खण्ड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार डॉ. मो. वसीम मंसूरी को सौंपा गया है।
