इटावा

कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि रबी की फसल वर्ष 2021-22 हेतु समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर जिप्सम का वितरण ऑप के द्वारा किया गया

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा :जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि रबी वर्ष 2021-22 हेतु समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर जिप्सम का वितरण आॅप के द्वारा किया गया है, इस सम्बन्ध में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि वितरित जिप्सम की डी.बी.टी. 3 दिवस में करना सुनिश्चित करें, जो भी बीज वितरित किया जाये उसकी डी.बी.टी. प्रत्येक दिशा में 2 दिन के अन्दर की जाये ,बीज वितरण की सूचना प्रत्येक कार्य दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, तथा राई सरसों के मिनीकिट जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराये जाये, डी.बी.टी. करते समय सम्बधित कृषक के आधार व बैंक खाता पोर्टल पर अवश्य चैक कर लें, समस्त अभिलेख एवं पोर्टल पर कृषक की फीडिंग सही होने के उपरान्त ही उसकी डी.बी.टी. का कार्य सम्पादित किया जाये, उपरोक्त कार्य को प्राथमिकता दी जाये अन्यथा की स्थिति में लापरवाही क्षम्य नही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button