
Vishal Samachar Team
पटनाः कुशेश्वर स्थान (Kusheshwar Asthan) विधानसभा सीट एक बार फिर जेडीयू के खाते में चली गई. उपचुनाव में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के अमन भूषण हजारी (Aman Bhushan Hazari) ने आरजेडी (RJD) के गणेश भारती (Ganesh Bharti) को 12,698 मतों से हराया है. इसके पहले भी कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट जेडीयू के पास थी. जेडीयू विधायक शशिभूषण हजारी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ है. ऐसे में नीतीश कुमार की पार्टी ने यहां से शशिभूषण हजारी के बेटे अमन भूषण हजारी को ही टिकट दिया था.
पंचायत चुनाव से आजमाई थी किस्मत



