इटावा

यूपी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी का आयोजन

यूपी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में प्रदेश
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी का आयोजन

विशाल समाचार इटावा टीम

इटावा :प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनओ कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों आदि से संबंधित प्रदर्शनी सबका साथ सबका विकास,सबका विस्वास एवं इरादे नेक काम अनेक एवं सोंच ईमानदार, काम दमदार शीर्षक के अन्तर्गत मुफ्त राशन,मुफ्त वैक्सीन,मुफ्त इलाज, मिशन किसान, मिशन रोजगार, एक्सप्रेस-वे,ओडीओपी,आदि से संबंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी (दि: 15 नवम्बर से दि: 17 नवम्बर 2021 तक) का आयोजन नुमाइस पण्डाल के सामने परिसर में किया जायेगा। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा दि: 15 नवम्बर पूर्वाह्न 11.00 बजे किया जायेगा।

आम जनमानस से अपील है कि नुमाइस पण्डाल के सामने (शहीद स्तभ्भ ) के पास दि: 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली प्रदर्शनी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देंखे और उसका लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button