
सख्ती,संकल्प एवम प्रचार-प्रसार से नशा पर होगा प्रहार–जिलाधिकारी
विशाल समाचार बिहार टीम
सीतामढी/बिहार:जिले के सभी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। समाहरणालय एवम एसआईटी सीतामढ़ी में डीएम-एसपी ने कर्मियों, अधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों को शराब का सेवन नही करने एवम दुसरो को भी शराब का सेवन नही करने के लिए प्रेरित करने की दिलाई शपथ। टॉल फ्री नंबर 15545 या 1800-345-6268 या जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 दे सकते है सूचना,होगी त्वरित करवाई जीविका दीदीया,आशा,आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, विकास मित्र घर-घर जाकर लोगो को करेगे जागरूक, मैं निष्ठा पूर्वक संकल्प लेता हूं कि शराब का सेवन नहीं करूंगा क्योंकि शराब सेहत के लिए हानिकारक है ,साथ ही दूसरे लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा,उक्त संकल्प जिला अधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय परिसर एवम एसआईटी सीतामढ़ी परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवम पुलिस अधिकारियों को दिलाई ।
यही संकल्प सम्पूर्ण जिले के सभी कार्यालयों में उनके कार्यालय प्रधान द्वारा दिलाई गई।

इसके पूर्व उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सख्ती, संकल्प एवं प्रचार-प्रसार से नशा पर तीव्र प्रहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरी सख्ती के साथ शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू किया जायेगा वही इसे अभियान चलाकर जन आंदोलन का रूप दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से इसे सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि शराब की बुरी प्रभाव के प्रति लोग जागरूक हो जायेगे तो जब कोई पीने वाला ही नही रहेगा तो स्वतः पूर्ण शराबबंदी हो जाएगी। उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री ने महिलाओं की शिकायत पर ही शराबबंदी को पूरे बिहार में लागू किया था। आज बिहार की यह आधी आबादी शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदीया,आशा,आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, विकास मित्र घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करेगे। गौरतलब हो कि जिले में साढ़े चार लाख जीविका दीदियों की संख्या है। पंचायतो में प्रभातफेरी एवम जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जायेगा।सम्पूर्ण जिले में लोगो को भी जागरूकता शपथ भी दिलाई जाएगी।युवाओं को भी जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा। नुक्कड़ नाटक टीम के द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शराब एक जहर है।शराब मस्तिष्क की कार्य क्षमता को कम कर देती है जिससे आदमी आपना संतुलन खो देता है। शराब श्वासः और दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाली नसों को रोक सकती है।शराब रक्त में चीनी के स्तर को कम कर देता है जिससे दौरे पड़ सकते हैं।रक्त में शराब की मात्रा शरीर को ठीक से काम करने से रोकती है साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करती है। उक्त कार्यक्रम में एसपी हर किशोर राय, डीडीसी तरनजोत सिंह,अपर समाहर्ता,विश्वजीत हेनरी, डीपीआरओ परिमल कुमार ,सभी एसडीओ एवम एसडीपीओ,ओएसडी प्रशांत कुमार, सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



